Bigg Boss 20: सलमान खान के शो का पहला कंटेस्टेंट लीक! फिल्मों में अपनी धुन से मचा चुका है तहलका

बिग बॉस 19 की शानदार कामयाबी के बाद अब फैन्स की नजरें सीजन 20 पर टिकी हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन गलियारों में पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम लीक होने की खबरें तेज हैं। इस बार बिग बॉस के घर में कोई टीवी स्टार नहीं, बल्कि सुरों का जादूगर एंट्री ले सकता है।
कौन हैं भागीरथ भट्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर सितारवादक भागीरथ भट्ट (Bhagirath Bhatt) बिग बॉस 20 के पहले कन्फर्म प्रतियोगी हो सकते हैं। जामनगर, गुजरात के रहने वाले भागीरथ ने 6 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वे ‘पद्मावत’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी बड़ी फिल्मों के म्यूजिक का हिस्सा रहे हैं। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ में भी उनका संगीत गूंज चुका है।
हटके होगा इस बार का सीजन! फैन्स हैरान हैं कि एक शास्त्रीय संगीतकार बिग बॉस जैसे विवादित शो का हिस्सा कैसे बन सकता है। चर्चा है कि मेकर्स इस बार सीजन 20 को काफी अलग और खास बनाने की योजना बना रहे हैं। भागीरथ भट्ट का नाम सामने आने के बाद से ही फैन्स के बीच उत्साह बढ़ गया है।
कब होगी शुरुआत? खबरों की मानें तो सलमान खान का यह शो इस साल सितंबर में दस्तक दे सकता है। फिलहाल भागीरथ भट्ट या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके नाम ने शो के लिए माहौल गरमा दिया है।