संसद से सड़क तक चर्चा! क्यों हटाया गया भारत का अखंड मैप? अमेरिकी प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बाद एक नया नक्शा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भारत का एक ऐसा नक्शा पोस्ट किया था जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। हालांकि, अब उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।
7 फरवरी को जारी इस नक्शे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था क्योंकि यह वाशिंगटन की दशकों पुरानी ‘तटस्थ’ नीति के विपरीत था। कई विशेषज्ञों ने इसे भारत के प्रति अमेरिका का एक बड़ा कूटनीतिक झुकाव माना था। लेकिन अब इस पोस्ट के हटने से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह केवल एक तकनीकी गलती थी या चीन और पाकिस्तान के कड़े विरोध के बाद अमेरिका ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं? भारत ने हमेशा यह स्टैंड लिया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अटूट अंग है, और इसके लिए उसे किसी अन्य देश की मान्यता की जरूरत नहीं है।