रायपुर में लैंड स्कैम! कागजों में खेती की जमीन, बिल्डर ने काट दिए प्लॉट; रेरा ने ‘आरम सिटी नेक्स्ट’ पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित ‘आरम सिटी नेक्स्ट’ प्रोजेक्ट अब बड़े कानूनी विवाद में फंस गया है। रेरा (RERA) ने इस प्रोजेक्ट के भूखंडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस जमीन पर आवासीय प्लॉट बेचे जा रहे थे, वह राजस्व रिकॉर्ड में आज भी ‘कृषि भूमि’ के रूप में दर्ज है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? अनंत रियल्टी के प्रमोटर निशांत पगारिया और सचिन बाफना पर आरोप है कि उन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर इस खेल को अंजाम दिया। 42 अलग-अलग खसरा नंबरों को मिलाकर एक नया नंबर बनाया गया था, जिसे बाद में अपर कलेक्टर ने निरस्त कर दिया था। बावजूद इसके, निरस्त आदेशों के आधार पर ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) की स्वीकृतियां ली गईं और लोगों को गुमराह कर प्लॉट बेचे गए।

रेरा ने लगाई सेल पर पाबंदी दस्तावेजों में विरोधाभास पाए जाने पर रेरा ने प्रोजेक्ट का पंजीयन स्थगित कर दिया है। अब इस प्रोजेक्ट में:

  • कोई नई रजिस्ट्री नहीं होगी।
  • कोई नया प्लॉट नहीं बेचा जा सकेगा।
  • प्रमोटर किसी भी तरह का लेन-देन नहीं कर सकेंगे।

खरीदारों के लिए खतरे की घंटी जानकारों का मानना है कि कृषि भूमि पर प्लॉट खरीदने वालों को भविष्य में निर्माण अनुमति और मालिकाना हक को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला अब राजस्व और नगर निवेश विभाग की भी गहन जांच के दायरे में है।


🔹 English Version:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *