IND vs PAK: कोलंबो में क्रिकेट का रोमांच या लूट? ₹1.45 लाख तक पहुंचा फ्लाइट का किराया, होटलों के दाम भी आसमान पर
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हलचल मचा दी है। पाकिस्तान के मैच खेलने पर लगी मुहर के बाद फैन्स में भारी उत्साह है, लेकिन इस उत्साह पर महंगाई का साया मंडरा रहा है। दिल्ली और मुंबई से कोलंबो जाने वाली उड़ानों के दाम अचानक 5 गुना बढ़ गए हैं।
हवाई किराए में भारी उछाल MakeMyTrip और अन्य ट्रैवल वेबसाइट्स के अनुसार, 14 और 15 फरवरी के लिए फ्लाइट का किराया ₹1.45 लाख तक पहुंच गया है। एयर इंडिया और श्रीलंका एयरलाइंस जैसी कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। जो सफर आमतौर पर ₹30,000 में पूरा होता था, उसके लिए अब फैन्स को लाखों खर्च करने पड़ रहे हैं।
होटल बुकिंग ने छुड़ाए पसीने सिर्फ फ्लाइट ही नहीं, कोलंबो के होटलों ने भी चांदी काटनी शुरू कर दी है। प्रीमियम होटलों में एक रात का किराया ₹1.14 लाख तक पहुंच गया है। फैन्स का कहना है कि पीसीबी के पहले मना करने और फिर अचानक खेलने को तैयार होने की वजह से उन्हें आखिरी समय में बुकिंग करनी पड़ी, जिससे उन पर भारी वित्तीय बोझ पड़ गया है।