ओडिशा में २.३८ करोड़ का गबन! अंगुल अस्पताल के जूनियर असिस्टेंट के ५ ठिकानों पर विजिलेंस रेड

ओडिशा विजिलेंस विभाग ने बुधवार को अंगुल जिला मुख्यालय अस्पताल के एक कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी धन के २.३८ करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में जूनियर असिस्टेंट सुब्रत कुमार बेहरा से जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी की गई। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (CDMO) के कार्यालय में कार्यरत सुब्रत बेहरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कटक विजिलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी अभियान में ५ डीएसपी, ८ इंस्पेक्टर और १४ एएसआई सहित एक बड़ी टीम शामिल थी। विजिलेंस की टीमों ने भुवनेश्वर, ढेंकनाल और अंगुल में एक साथ तलाशी ली। अधिकारियों को संदेह है कि सरकारी खजाने के करोड़ों रुपये की हेराफेरी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच जारी है और बरामद चल-अचल संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *