गंभीर की बढ़ी चिंता! पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में मची खलबली
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर्षित राणा के विश्व कप से बाहर होने और बुमराह के पहले मैच में न खेलने के बाद अब टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले बीमार पड़ गए हैं। पेट में संक्रमण के कारण गुरुवार को उन्होंने नेट प्रैक्टिस में भी हिस्सा नहीं लिया।
असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट ने पुष्टि की है कि अभिषेक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। अगर वह फिट नहीं होते हैं, तो ईशान किशन के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, भारतीय खेमे के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। उनके आने से अर्शदीप या सिराज में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम का टॉप ऑर्डर है, जो अमेरिका के खिलाफ फ्लॉप रहा था। भले ही नामीबिया के खिलाफ मुकाबला है, लेकिन भारतीय टीम इसे पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले की तैयारी के तौर पर देख रही है। पाकिस्तान के ‘बायकोट’ ड्रामे के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, ऐसे में गंभीर चाहते हैं कि टीम नामीबिया को हराकर न केवल दो अंक हासिल करे, बल्कि अपनी लय भी वापस पा ले।