देश की सबसे अमीर नगर पालिका में ‘कमल’ का राज! मुंबई के कायाकल्प के लिए बीजेपी का मेगा प्ला
मुंबई की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की कमान अब भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है। ऋतु तावड़े को मुंबई का नया मेयर नियुक्त किया गया है, जो बीएमसी में बीजेपी के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। पिछले २५ वर्षों से शिवसेना बीएमसी पर राज कर रही थी और बीजेपी हमेशा दूसरे नंबर पर रही, लेकिन अब समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं।
इस सत्ता परिवर्तन के साथ ही मुंबई के विकास का एक नया खाका तैयार होने की उम्मीद है। अब चूंकि महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी दोनों में एक ही विचारधारा का शासन है, इसलिए नीतियों और योजनाओं के समन्वय में आसानी होगी। सालों से अधूरे पड़े ‘मुंबई मेकओवर’ प्रोजेक्ट्स को अब नई गति मिलने की संभावना है। हालांकि, मेयर ऋतु तावड़े के सामने प्रशासनिक और राजनीतिक प्रबंधन की बड़ी चुनौतियां होंगी, क्योंकि उन्हें दशकों पुराने सिस्टम में सुधार करना है और मुंबई की जनता की बढ़ती उम्मीदों पर खरा उतरना है।