लक्ष्मी भंडार बनाम ३००० रुपये! बंगाल में सरकारी योजनाओं पर TMC सांसद और शुभेंदु अधिकारी के बीच जंग

पश्चिम बंगाल में ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कोचबिहार के टीएमसी सांसद जगदीश वर्मा बसुनिया ने भाजपा समर्थक महिलाओं पर निशाना साधते हुए इसे ‘ममता बनर्जी की भीख’ करार दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा की महिलाएं ममता बनर्जी से भीख ले रही हैं और वोट कमल के निशान पर दे रही हैं। जब आप बैंक से लक्ष्मी भंडार के पैसे निकालती हैं, तो क्या आपको शर्म नहीं आती? यह पैसा वापस कर देना चाहिए।”

सांसद ने आगे कहा कि कन्याश्री, कृषक बंधु और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं राज्य सरकार दे रही है, जबकि भाजपा ने पिछले १०-१२ वर्षों में जनता को कुछ नहीं दिया। उनके अनुसार, भाजपा के पास हिंदू-मुस्लिम के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।

भाजपा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोचबिहार भाजपा के उपाध्यक्ष विराज बसु ने कहा कि ये योजनाएं किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं हैं, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे से चलती हैं। वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए वादा किया है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो १ मई से महिलाओं के खातों में ३००० रुपये भेजे जाएंगे। वर्तमान में, ममता सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर १५०० और १७०० रुपये कर दिया है, जिसे लेकर अब दोनों पार्टियों के बीच ‘क्रेडिट वॉर’ छिड़ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *