इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर बवाल! राहुल गांधी बोले- चंद पूंजीपतियों के लिए देश के किसानों को ठगा गया
भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने सरकार पर देश के हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा, “आपने ‘भारत माता’ को बेच दिया है।” उनका दावा है कि इस समझौते से भारतीय किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा, जबकि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अमेरिका आज पीएम मोदी पर इतना दबाव बना रहा है कि वह देश की संप्रभुता से समझौता कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अमेरिका पीएम मोदी का गला घोंट रहा है (US is choking PM Modi) और मोदी जी दबाव में आकर देश के संसाधनों को सौंप रहे हैं।” कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद संसद में हंगामा मच गया है। बीजेपी ने राहुल के ‘भारत माता’ वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है।