यू-टर्न! पहले कहा ‘सरकारी फैसला’, अब बोले- ‘खिलाड़ियों ने दी है कुर्बानी’, विवादों में आसिफ नजरुल

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने टी२० वर्ल्ड कप २०२६ के बहिष्कार को लेकर एक हैरान करने वाला यू-टर्न लिया है। पहले जहां उन्होंने इस फैसले को पूरी तरह से “सरकारी फैसला” बताया था, वहीं अब उन्होंने दावा किया है कि वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का फैसला खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों का था।

नजरुल ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “यह फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों द्वारा लिया गया था क्योंकि उन्होंने देश के क्रिकेट और राष्ट्रीय गरिमा की सुरक्षा के लिए कुर्बानी दी है।” उनके इस बयान ने सबको चौंका दिया है क्योंकि २२ जनवरी को उन्होंने खुद कहा था कि भारत में न खेलना पूरी तरह से सरकार का फैसला है। हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई कड़ा प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है, लेकिन टूर्नामेंट से हटने के बाद अब खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी डालना एक नई बहस को जन्म दे रहा है। प्रशंसकों का मानना है कि बोर्ड और सरकार खिलाड़ियों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *