रॉक-एन-रोल किंग की वापसी! भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी बाज लुहरमन की ‘EPiC’

संगीत और सिनेमा के शौकीनों के लिए एक शानदार खबर है। निर्देशक बाज लुहरमन अपनी नई फिल्म ‘EPiC: एल्विस प्रेस्ली इन कॉन्सर्ट’ के साथ भारतीय बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म २० फरवरी, २०२६ से विशेष रूप से एक हफ्ते के लिए IMAX में और २७ फरवरी से सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें एल्विस प्रेस्ली की असली आवाज और उनके जीवन की अनसुनी रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के निर्माण के दौरान, फिल्म निर्माताओं को ग्रेसलैंड आर्काइव्स से ५९ घंटे के ऐसे फुटेज मिले, जो अब तक दुनिया की नजरों से ओझल थे। ६९ बक्सों में बंद इन अनदेखे निगेटिव्स को दो साल की कड़ी मेहनत के बाद आधुनिक तकनीक से रिस्टोर किया गया है। निर्देशक लुहरमन ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें एल्विस की वो रिकॉर्डिंग्स भी मिलीं, जिसमें वे खुद अपने जीवन और संगीत के सफर के बारे में बात कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को एल्विस के सपनों की दुनिया में ले जाएगी, जहां वे खुद अपनी कहानी सुनाते नजर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *