दिल्ली मेट्रो Phase V(A) को मिली हरी झंडी: 12,000 करोड़ की लागत, अब सेंट्रल विस्टा तक पहुंचेगी मेट्रो!

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को बड़ी घोषणा की। दिल्ली कैबिनेट ने मेट्रो प्रोजेक्ट के Phase V(A) को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 12,014.91 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 2,940.46 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

सेंट्रल विस्टा और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर जोर: प्रोजेक्ट का सबसे मुख्य हिस्सा आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा एरिया से होकर गुजरेगा, जिससे करीब 60,000 सरकारी कर्मचारियों और लाखों दैनिक यात्रियों को जबरदस्त फायदा होगा। इसके साथ ही अैरोसिटी से आईजीडी टर्मिनल-1 के बीच मेट्रो लिंक बनने से एयरपोर्ट पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।

तीन नए कॉरिडोर की खासियत:

  • आरके आश्रम – इंद्रप्रस्थ: 9.91 किमी लंबा यह रूट प्रशासनिक और सांस्कृतिक केंद्रों जैसे इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल को जोड़ेगा।
  • तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज: 3.9 किमी का यह हिस्सा दक्षिण-पूर्व दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगा।
  • अैरोसिटी – डोमेस्टिक एयरपोर्ट: यह डायरेक्ट मेट्रो एक्सेस प्रदान करेगा। कुल 13 प्रस्तावित स्टेशनों में से 10 स्टेशन अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘7-C विजन’ की सराहना करते हुए इसे राजधानी के प्रदूषण और जाम की समस्या का स्थायी समाधान बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *