लोकसभा में गूंजा वीर दास का ‘Two Indias’! अभिषेक बनर्जी के भाषण पर कॉमेडियन ने दिया मजेदार रिएक्शन
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शो नहीं बल्कि देश की संसद है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान वीर दास के विवादित मोनोलॉग ‘दो भारत’ (Two Indias) का जिक्र किया। संसद में खुद का नाम सुनकर वीर दास अपनी हैरानी छिपा नहीं पाए।
अभिषेक बनर्जी का बयान: अभिषेक बनर्जी ने सदन में कहा कि वीर दास ने 2021 में जो कहा था, वह कोई मजाक नहीं बल्कि देश के लिए एक ‘चेतावनी’ थी। उन्होंने इसे भविष्य की सच्चाई बताया। संसद के फ्लोर पर इस तरह के संदर्भ ने सबको चौंका दिया।
वीर दास की प्रतिक्रिया: वीर दास ने इस स्पीच का वीडियो साझा करते हुए कहा, “क्या यह वाकई पार्लियामेंट में हो रहा है? ऐसा मत करो भाई!” उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जब उन्होंने यह मोनोलॉग दिया था, तब देश को नहीं बल्कि उन्हें (वीर को) वॉर्निंग मिली थी। वीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब जब उनकी चर्चा संसद में हो रही है, तो उनके वर्ल्ड टूर पर जाने का यह सबसे सही समय है।