यूनुस सरकार के 18 महीनों में बांग्लादेश में मची ‘लूट’! भ्रष्टाचार की सूची में 13वें स्थान पर पहुंचा देश, मंत्रियों की संपत्ति में भारी इजाफा
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में ढाका से आई दो रिपोर्ट्स ने सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।
भ्रष्टाचार में बढ़ा ग्राफ: ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश अब दुनिया के 13 सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में शामिल हो गया है। पिछले साल यह 14वें स्थान पर था। रिपोर्ट बताती है कि जहां भारत में भ्रष्टाचार कम हुआ है, वहीं बांग्लादेश में यह तेजी से बढ़ा है।
मंत्रियों और यूनुस की बढ़ी संपत्ति: हैरानी की बात यह है कि खुद बांग्लादेश सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद यूनुस और उनके 18 मंत्रियों की संपत्ति में औसतन 6% की वृद्धि हुई है। मोहम्मद यूनुस की संपत्ति में 1.61 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, सलाहकार आदिलुर रहमान की संपत्ति 98 लाख से बढ़कर सीधे 25 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक आंकड़े सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक हो सकते हैं।