इतिहास रचा! दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने 1200 KM दूर बैठकर किया ऑपरेशन, क्या खत्म होगी ओपन सर्जरी?
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि डॉक्टर दिल्ली में बैठकर 1,200 किलोमीटर दूर गुजरात में मरीज का ऑपरेशन कर दे? दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने इस चमत्कार को हकीकत में बदल दिया है। डॉ. अजय शर्मा की टीम ने रोबोटिक और टेली-सर्जरी के जरिए एक ही दिन में चार सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत में क्रांति ला दी है।
कैसे हुआ यह मुमकिन? दिल्ली के डॉक्टरों ने गुजरात के वापी स्थित एक अस्पताल के साथ तालमेल बिठाकर टेली-सर्जरी की। इस तकनीक में डॉक्टर रोबोटिक कमांड्स के जरिए दूर बैठे मरीज का ऑपरेशन करते हैं। सफल ऑपरेशनों में किडनी की बीमारी, अपेंडिसाइटिस, पित्त की थैली और हर्निया शामिल थे। अब चारों मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
भविष्य में रोबोट करेंगे खुद सर्जरी: डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि भविष्य में रोबोटिक सर्जरी ओपन सर्जरी की जगह ले लेगी। ओपन सर्जरी में बड़े कट लगते हैं और रिकवरी में समय लगता है, जबकि टेली-सर्जरी सुरक्षित और तेज है। आने वाले समय में डॉक्टर केवल डेटा फीड करेंगे और रोबोट खुद-ब-खुद सर्जरी को अंजाम देंगे।