भारत बंद 12 फरवरी: आज 30 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर! बैंक, ट्रांसपोर्ट और दफ्तरों पर दिखेगा असर, जानें क्या खुलेगा?

12 फरवरी 2026 को देश के दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। नए श्रम कोड को रद्द करने और निजीकरण के विरोध में बुलाई गई इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

बैंकिंग और फाइनेंस पर असर: ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) समेत कई यूनियनों के समर्थन से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रह सकता है। SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा ने पहले ही ग्राहकों को सेवाओं में देरी या सीमित उपलब्धता की चेतावनी दी है। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और नेट बैंकिंग सुचारू रूप से कार्य करेंगे।

क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

  • बंद रह सकते हैं: सरकारी बैंक, सरकारी दफ्तर, मुख्य बाजार और कुछ निजी स्कूल-कॉलेज।
  • खुला रहेगा: अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं।
  • परिवहन: सार्वजनिक परिवहन और टैक्सी सेवाओं पर आंशिक असर पड़ सकता है, लेकिन हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन खुले रहेंगे।

यूनियनों की मुख्य मांग 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लाए गए 4 नए लेबर कोड्स को वापस लेना और नौकरियों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *