बांग्लादेश चुनाव से पहले हिंदुओं का कत्लेआम! चुनाव की सुबह मिला चाय श्रमिक का लहूलुहान शव, दहशहत में अल्पसंख्यक
ढाका: बांग्लादेश में आम चुनाव के बीच अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। पूरे देश में भारी सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद, पिछले 24 घंटों में दो हिंदू नागरिकों की नृशंस हत्या कर दी गई है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट के मौलवीबाजार इलाके में 28 वर्षीय चाय श्रमिक रतन साहूकार की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह जब उनका शव मिला, तो उनके हाथ-पांव बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। दूसरी ओर, मैमनसिंह में सुषेण चंद्र सरकार (62) नामक एक हिंदू चावल व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उनका शव दुकान के अंदर छिपा दिया गया। दुकान से लाखों रुपये की लूट भी हुई है। चुनाव के ठीक पहले हुई इन हत्याओं ने अंतरिम सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह चुनावी हिंसा है या कोई गहरी साजिश।