संसद में निर्मला सीतारमण का अभिषेक बनर्जी पर तीखा प्रहार! कहा— “इतना झूठ कैसे बोल सकते हैं? बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है।”

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अभिषेक बनर्जी के भाषण पर पलटवार करते हुए निर्मला सीतारमण ने नाटकीय अंदाज में कहा, “हे भगवान! कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है? अभिषेक सांसदों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री ने दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह कहती हैं कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए। अभिषेक बनर्जी द्वारा दुष्कर्म विरोधी कानून की बात करने पर सीतारमण ने तंज कसा कि केवल कानून बनाने से क्या होगा जब राज्य में अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि क्राइम रेट के मामले में बंगाल 36 राज्यों में 35वें नंबर पर है। कालीगंज और मेदिनीपुर में बम धमाकों और टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में आज कानून का नहीं, बल्कि बमों का राज है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *