T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की वापसी? BCCI को मनाने के लिए BCB अध्यक्ष का बड़ा दांव!

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की वापसी? BCCI को मनाने के लिए BCB अध्यक्ष का बड़ा दांव!

2026 टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब बीसीसीआई के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश में है। बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने संकेत दिया कि भारत-पाक मैच के दौरान कोलंबो में एशियाई देशों की बैठक होगी, जिसे गतिरोध खत्म करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए मनाने में बांग्लादेश ने अहम भूमिका निभाई है। बीसीसीआई के साथ नरमी बरतकर और कूटनीतिक रास्तों से बीसीबी एक बार फिर विश्व कप के समीकरणों में अपनी जगह पक्की करने की जुगत में लगा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *