अलविदा विंटर! वैलेंटाइन डे से पहले चढ़ेगा पारा, मार्च में छू सकता है 40 डिग्री; जानें लेटेस्ट अपडेट

अलविदा विंटर! वैलेंटाइन डे से पहले चढ़ेगा पारा, मार्च में छू सकता है 40 डिग्री; जानें लेटेस्ट अपडेट

बंगाल से अब सर्दी की विदाई तय मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के बाद से तापमान में बढ़त दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ते ही शुष्क और गर्म मौसम का अनुभव होगा।

उत्तर बंगाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर कम हो रहा है। दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी सहित अन्य जिलों में अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मार्च तक पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *