राहुल गांधी की सांसदी पर खतरा! निशिकांत दुबे ने की आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक की मांग
February 13, 2026

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के लिए नोटिस दिया है। दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी के संबंध सोरोस और फोर्ड फाउंडेशन जैसी भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं। उन्होंने राहुल को संसद से निष्कासित करने के साथ ही उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की इन कोशिशों का राहुल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि निशिकांत दुबे ने ही इससे पहले महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी। अब राहुल गांधी पर उनके कड़े रुख ने सियासी हलचल तेज कर दी है।