सरकारी कार्यक्रमों में अब राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाना होगा अनिवार्य

सरकारी कार्यक्रमों में अब राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाना होगा अनिवार्य

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नया निर्देश जारी किया है जिसके तहत सभी सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। इस फैसले ने देश में एक नया राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार आगामी चुनावों को देखते हुए धार्मिक और क्षेत्रीय भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। वहीं, भाजपा ने इसे राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर उसे उचित सम्मान देने का कदम बताया है।

नई गाइडलाइन के अनुसार, वंदे मातरम के छह पदों को 3 मिनट 10 सेकंड के भीतर गाना होगा। राष्ट्रपति और राज्यपाल के आगमन, ध्वजारोहण और नागरिक सम्मान जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर यह नियम लागू रहेगा। जहां विपक्षी दल इसे विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष का तर्क है कि इससे लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत होगा और राष्ट्रीय प्रतीकों को पूर्ण गरिमा प्राप्त होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *