सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से मचा हड़कंप

सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से मचा हड़कंप

NEWS DESK : अमेरिकी बाजार में बेरोजगारी के आंकड़ों और ब्याज दरों में बदलाव न होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है, जहां गुरुवार रात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने और चांदी के भाव काफी नीचे गिर गए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कीमतों में आई यह कमी खरीदारी का एक शानदार अवसर हो सकती है। हालांकि, अचानक आई इस गिरावट से बाजार में हलचल तेज हो गई है और निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *