मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी क्या अब कड़ाके की ठंड को अलविदा कहकर सताएगी गर्मी

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी क्या अब कड़ाके की ठंड को अलविदा कहकर सताएगी गर्मी

NEWS DESK : बंगाल में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है और आज से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और उत्तर बंगाल के जिलों में पारा ३ डिग्री तक बढ़ सकता है जिससे सुबह और रात के समय गर्मी का एहसास होगा। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा बना रहेगा लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है जिससे ठंड कम हो रही है। फिलहाल पूरी तरह से सर्दी खत्म नहीं हुई है क्योंकि जिलों में शाम के बाद अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *