सावधान क्या आपके पास भी हैं 100 और 500 के पुराने नोट तो जान लीजिए आरबीआई का यह नया नियम – एक झलक NEWS हिंदी
February 13, 2026

NEWS DESK : भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार में प्रचलित 100 और 500 रुपये के नोटों में महत्वपूर्ण सुरक्षा बदलाव किए हैं। नकली नोटों पर लगाम कसने और नोटों की उम्र बढ़ाने के लिए आरबीआई ने महात्मा गांधी सीरीज के इन नोटों की छपाई को और अधिक सटीक बनाया है। नए नोटों में वॉटरमार्क ऑथेंटिकेशन और माइक्रो लेटरिंग को पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट और रंगों को आकर्षक बनाया गया है।
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बाजार में नए नोट आने के बावजूद पुराने नोट पूरी तरह वैध रहेंगे। आम जनता पुराने और नए दोनों तरह के नोटों से लेन-देन कर सकती है और बैंकों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। एटीएम में भी दोनों तरह के नोट उपलब्ध होंगे, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।