कोलकाता में जस्टिस राधाबिनोद पाल के नाम पर होगी सड़क, अभिषेक बनर्जी ने जापान में दिया था वादा
February 13, 2026

कोलकाता के एस्प्लेनेड रो (वेस्ट) का नाम अब ‘जस्टिस राधाबिनोद पाल सरणी’ होगा। कोलकाता नगर निगम के इस प्रस्ताव को गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी। पिछले साल जापान दौरे के दौरान सांसद अभिषेक बनर्जी ने दिवंगत जस्टिस के परिवार से इस संबंध में वादा किया था।
राधाबिनोद पाल द्वितीय विश्व युद्ध के बाद टोक्यो ट्रायल में अपनी ऐतिहासिक भूमिका के लिए जापान में बेहद सम्मानित हैं। वे कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उनकी अंतरराष्ट्रीय विरासत को संजोने के लिए शहर के मानचित्र में यह नया नाम जोड़ा गया है।