अमेरिकी मानचित्र में पीओके को भारत का हिस्सा दिखाने पर भड़का पाकिस्तान
February 13, 2026

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा साझा किए गए भारत के मानचित्र में पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र में दिखाया गया था। इस पर पाकिस्तान ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अमेरिकी अधिकारियों से शिकायत की। इस्लामाबाद के दबाव के बाद अमेरिका ने अंततः वह पोस्ट हटा दी है।
हालांकि अमेरिका ने इस पोस्ट को हटाने पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन पाकिस्तान इसे अपनी कूटनीतिक जीत मान रहा है। दूसरी ओर, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पूरा कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और उसे किसी बाहरी मानचित्र की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है।