अस्पताल के बिस्तर से रुबीना ने दी परीक्षा और पुलिस बनी छात्राओं की मददगार
February 13, 2026

NEWS DESK : पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर में उच्च माध्यमिक परीक्षा देने जाते समय बाइक दुर्घटना में छात्रा रुबीना खातून का दाहिना हाथ टूट गया। असहनीय दर्द के बावजूद रुबीना ने हार नहीं मानी और अस्पताल के बिस्तर पर राइटर की मदद से अपनी परीक्षा पूरी कर मिसाल पेश की।
एक अन्य घटना में, एडमिट कार्ड घर भूल जाने के कारण संकट में फंसी चार छात्राओं की मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस आगे आई। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रों को उनके घर ले जाकर एडमिट कार्ड दिलवाए, जिससे वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचकर अपनी परीक्षा दे सकीं।