रोज डे पर पति को शराब गिफ्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पुलिस ने कसा शिकंजा
February 13, 2026

बिहार के मुंगेर में एक महिला को रोज डे पर अपने पति को गुलाब के साथ शराब की बोतल भेंट करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर ने नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा दीं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर महिला कांचन देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह महिला पहले भी हाथ में पिस्टल लेकर फोटो खिंचवाने के कारण विवादों में रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह का प्रदर्शन कानूनी अपराध है। पुलिस की एक विशेष टीम अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।