यौन अपराधी एपस्टीन की डिनर पार्टी में शामिल हुए मस्क और जुकरबर्ग – एक झलक NEWS हिंदी
February 13, 2026

NEWS DESK : अमेरिकी न्याय विभाग की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन द्वारा आयोजित एक डिनर पार्टी में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग मौजूद थे। साल 2015 के एक नोट के अनुसार, इस बैठक में लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन और पीटर थिएल भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर इस डिनर की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसने भारी विवाद पैदा कर दिया है।
एलन मस्क ने हमेशा एपस्टीन के साथ किसी भी संबंध या उनके द्वीप पर जाने से इनकार किया है। हालांकि इस रिपोर्ट में दोनों दिग्गजों की किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता का संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन एपस्टीन फाइल्स में इनका नाम आने से हलचल तेज है। माना जा रहा है कि वायरल हो रही तस्वीर खुद एपस्टीन ने ली थी, जिसमें तकनीक जगत के ये बड़े नाम एक साथ नजर आ रहे हैं।