ट्रंप के साथ व्यापारिक डील के बाद क्या गाजा शांति बोर्ड का हिस्सा बनेगा भारत

ट्रंप के साथ व्यापारिक डील के बाद क्या गाजा शांति बोर्ड का हिस्सा बनेगा भारत

न्यूज डेस्क : अमेरिका के साथ हालिया व्यापारिक समझौते के बाद भारत द्वारा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संकेत दिया है कि १९ फरवरी को होने वाली इस बैठक के लिए भारत अमेरिकी निमंत्रण पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

इससे पहले दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के दौरान भारत की अनुपस्थिति को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, ट्रंप द्वारा व्यापारिक समझौते की पुष्टि के बाद अब माना जा रहा है कि भारत कूटनीतिक संतुलन साधते हुए इस शांति प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। अब सभी की नजरें भारत के आगामी आधिकारिक निर्णय पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *