क्या बांग्लादेश में जनमत संग्रह के नतीजों को लागू करेंगे तारिक रहमान
February 13, 2026

बांग्लादेश में संविधान सुधार के लिए हुए ऐतिहासिक जनमत संग्रह में जनता ने ‘जुलाई सनद’ के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। चुनाव आयोग के अनुसार, ६०.२६ प्रतिशत मतदाताओं ने ८४ सूत्रीय सुधारों का समर्थन किया है। छात्र आंदोलन से उपजे इस प्रस्ताव के तहत अब नए संसद में व्यापक बदलावों की तैयारी है।
सत्ता की कमान संभालने जा रहे तारिक रहमान के सामने अब इन सुधारों को लागू करने की बड़ी चुनौती है। हालांकि निर्वाचित सरकार के लिए अंतरिम सरकार द्वारा कराए गए जनमत संग्रह को मानना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है या अपनी अलग राह चुनती है।