यशस्वी और जडेजा को पछाड़ रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान – एक झलक NEWS हिंदी

यशस्वी और जडेजा को पछाड़ रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान – एक झलक NEWS हिंदी

NEWS DESK : राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के उत्तराधिकारी के रूप में रियान पराग के नाम पर मुहर लगाकर सबको चौंका दिया है। यशस्वी जायसवाल और अनुभवी रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों को दरकिनार कर फ्रैंचाइजी ने रियान की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है। हेड कोच कुमार संगकारा ने खुद फोन कर रियान को इस नई जिम्मेदारी की बधाई दी, जिसे सुनकर युवा खिलाड़ी भावुक हो गए।

रियान पराग पिछले सात सीजन से रॉयल्स का हिस्सा हैं और पिछले साल भी कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल के 84 मैचों में 1566 रन बनाने वाले रियान अब टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जडेजा और सैम करन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों की मौजूदगी के बावजूद रियान को कमान सौंपने के फैसले ने क्रिकेट गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *