ऑस्ट्रेलिया पर जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत और मुजरबानी ने रचा नया कीर्तिमान
February 13, 2026

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां विकेट लेकर खास क्लब में जगह बना ली। उनके अलावा रिचर्ड एनगारावा और सिकंदर रजा पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
आगामी 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के लिए राहत की खबर है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन प्रशंसक पूरे 40 ओवर के खेल का आनंद ले सकेंगे।