यात्रियों की कमी के कारण अब नहीं चलेगी उदयपुर आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस

यात्रियों की कमी के कारण अब नहीं चलेगी उदयपुर आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस

उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आगामी रविवार से स्थायी रूप से बंद होने जा रही है। रेलवे के अनुसार शनिवार, 14 फरवरी को इस ट्रेन का आखिरी सफर होगा। सितंबर 2024 में शुरू हुई यह ट्रेन राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों को जोड़ती थी, लेकिन कम यात्री संख्या के चलते यह फैसला लिया गया है।

रेलवे अब इस ट्रेन के रेक का उपयोग उदयपुर से अहमदाबाद के पास असरवा रूट पर करने की योजना बना रहा है। फिलहाल इस रूट पर किसी अन्य वैकल्पिक ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। इस निर्णय से आगरा और उदयपुर के बीच यात्रा करने वाले नियमित यात्रियों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *