क्या नवंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना जानिए क्या है सत्ता परिवर्तन के बाद का पूरा समीकरण
February 13, 2026

NEWS DESK : बांग्लादेश चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर तारिक रहमान के नेतृत्व में अब बीएनपी सत्ता संभालने जा रही है। इस बीच अवामी लीग के नेताओं ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस साल नवंबर तक स्वदेश वापस लौट सकती हैं। हालांकि, अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई मौत की सजा उनकी वापसी की राह में सबसे बड़ी कानूनी अड़चन बनी हुई है।
अवामी लीग का मानना है कि कट्टरपंथी जमात के बजाय बीएनपी का सत्ता में आना राजनीतिक स्थिरता के लिए बेहतर है। हालिया चुनाव परिणामों में बीएनपी को २१३ और जमात को ७६ सीटें मिली हैं। अब देखना यह है कि नई सरकार के गठन के बाद क्या हसीना सुरक्षित रूप से स्वदेश वापसी कर पाएंगी।