पोलियो उन्मूलन की जंग में भारत की बड़ी जीत और WHO का ऐतिहासिक फैसला

पोलियो उन्मूलन की जंग में भारत की बड़ी जीत और WHO का ऐतिहासिक फैसला

NEWS DESK : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हैदराबाद स्थित भारतीय कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड द्वारा निर्मित nOPV2 पोलियो वैक्सीन को प्री-क्वालिफाई कर दिया है। यह नई ओरल वैक्सीन आनुवंशिक रूप से अधिक स्थिर और सुरक्षित है, जिससे वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियो वायरस के फैलने का खतरा कम होगा। अब यूनिसेफ जैसी संस्थाएं वैश्विक स्तर पर इस भारतीय टीके की खरीद और वितरण कर सकेंगी।

भारत की इस उपलब्धि से वैश्विक टीकाकरण अभियान को नई गति मिलेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां संक्रमण का खतरा अधिक है। डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस के अनुसार, यह उन्नत टीका पोलियो मुक्त विश्व के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह फैसला वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा में भारत की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *