बांग्लादेश चुनाव में अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का जलवा दो समधी एक साथ पहुंचे संसद

बांग्लादेश चुनाव में अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का जलवा दो समधी एक साथ पहुंचे संसद

NEWS DESK : बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में विपक्षी दल बीएनपी के टिकट पर चार अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। विशेष रूप से ढाका-3 से गयेश्वर चंद्र रॉय और मागुरा-2 से उनके समधी निताई रॉय चौधरी ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। इनके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों से साचिंग प्रू और दीपेन देवान भी भारी मतों से विजयी हुए हैं।

बीएनपी ने इस बार छह अल्पसंख्यक चेहरों पर दांव लगाया था, जिनमें से चार संसद पहुंचने में सफल रहे। हालांकि जमात-ए-इस्लामी और एनसीपी के अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुल 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों में से इन चार की जीत ने पड़ोसी देश की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *