बंगाल से सर्दियों की विदाई के बीच गहरा रहा निम्न दबाव का साया

बंगाल से सर्दियों की विदाई के बीच गहरा रहा निम्न दबाव का साया

राज्य में ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है और मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। दक्षिण बंगाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो 15 फरवरी तक निम्न दबाव में बदल सकता है। हालांकि हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है, लेकिन बंगाल में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *