ईरान में सत्ता परिवर्तन की आहट और ट्रंप का सीधा इशारा क्या अरब दुनिया में छिड़ेगी बड़ी जंग
February 14, 2026

NEWS DESK : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में शासन परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे शांति के लिए ‘सबसे अच्छा विकल्प’ बताया है। दशकों से चले आ रहे संघर्ष और जनहानि का हवाला देते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि तेहरान के मौजूदा नेतृत्व को हटाना ही समाधान हो सकता है।
कूटनीतिक दबाव के साथ-साथ अमेरिका ने सैन्य घेराबंदी भी तेज कर दी है। ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक पोत ‘यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड’ को अरब क्षेत्र में तैनात करने की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगामी हफ्तों में परमाणु समझौते पर ठोस प्रगति नहीं हुई, तो अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति का उपयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।