भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले सलमान ने हाथ मिलाने के सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले सलमान ने हाथ मिलाने के सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

NEWS DESK : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने शांति का संदेश दिया है, लेकिन हाथ मिलाने के सवाल पर रहस्य बरकरार रखा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में भारी तनाव देखा जा रहा है। इससे पहले एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से परहेज किया था और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

पहलगाम हमले में 26 भारतीयों की शहादत के खिलाफ भारतीय टीम का यह कड़ा फैसला एक ‘मौन विरोध’ के रूप में देखा गया था। अब आगामी मैच में खेल भावना और कूटनीतिक तनाव के बीच मैदान पर क्या स्थिति होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। सलमान के बयान ने इस सस्पेंस को और गहरा कर दिया है कि क्या इस बार मैदान पर दोनों टीमें हाथ मिलाएंगी या विरोध जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *