दो दशक बाद बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की संख्या में आई भारी गिरावट
February 14, 2026

NEWS DESK : बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में 297 सीटों में से केवल सात महिला उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर पाई हैं। लगभग बीस वर्षों के बाद महिला प्रतिनिधियों की इतनी कम संख्या ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दलों द्वारा महिला उम्मीदवारों को पर्याप्त टिकट न देना इस गिरावट का मुख्य कारण रहा है।
चुनाव में उतरी कई महिला प्रत्याशियों ने शिकायत की है कि मतदान से पहले उनके खिलाफ किए गए नकारात्मक प्रचार ने परिणामों को प्रभावित किया। जुलाई आंदोलन के बाद जिस राजनीतिक बदलाव और समावेशिता की उम्मीद की जा रही थी, वह इस चुनावी नतीजे में दिखाई नहीं दी। संसद में महिलाओं की यह सीमित भागीदारी अब चर्चा का केंद्र बनी हुई है।