सुप्रीम कोर्ट परिसर में गुटखे की पीक फेंकने वालों की अब खैर नहीं होगी
February 14, 2026

NEWS DESK : सुप्रीम कोर्ट परिसर की दीवारों और फर्श पर गुटखे एवं पान मसाले की पीक से गंदगी फैलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 11 फरवरी को जारी निर्देश के अनुसार, इधर-उधर थूकने से न केवल जल निकासी बाधित हो रही है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। अदालत ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिसर की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी दी है।
वकीलों और आगंतुकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए शीर्ष अदालत ने परिसर को साफ रखने और नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि परिसर को गंदा करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।