नेपाल में फिर गूंजा राजशाही का नारा: गद्दी से हटाए गए राजा ज्ञानेंद्र की वापसी पर उमड़ा जनसैलाब

नेपाल में फिर गूंजा राजशाही का नारा: गद्दी से हटाए गए राजा ज्ञानेंद्र की वापसी पर उमड़ा जनसैलाब

NEWS DESK : नेपाल में आगामी आम चुनावों से पहले पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की स्वदेश वापसी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने राजशाही की बहाली के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिससे देश के भविष्य को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

शनिवार सुबह से ही सरकारी पाबंदियों को धता बताकर राजभक्तों ने काठमांडू के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। ‘राजा लाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने राजतंत्र की वापसी की मांग दोहराई। राजा ज्ञानेंद्र के समर्थन में उमड़ा यह जनसैलाब नेपाल की वर्तमान गणतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *