बांग्लादेश में चुनावी हिंसा का तांडव और बम धमाके में मौत के साथ कैंपस पर कब्जे की खबर
February 14, 2026

NEWS DESK : बांग्लादेश में मतदान संपन्न होते ही हिंसा का दौर शुरू हो गया है। चापाइनवाबगंज में बम बनाते समय हुए एक भीषण विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी रंजिश को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दूसरी ओर चुनावी जीत के बाद बीएनपी के छात्र संगठन पर विश्वविद्यालयों और हॉस्टलों पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी और अन्य दलों से जुड़े छात्रों को जबरन हॉस्टलों से बाहर निकाल दिया है, जिससे शैक्षणिक संस्थानों में तनाव व्याप्त है।