हुल गांधी चला रहे हैं झूठ की फैक्ट्री और भारत अमेरिका व्यापार समझौते पर अमित शाह ने साधा निशाना
February 14, 2026

NEWS DESK : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर राहुल गांधी के आरोपों का करारा जवाब देते हुए उन्हें ‘झूठ की फैक्ट्री’ करार दिया है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह करने के लिए बार-बार झूठ बोल रहे हैं, जबकि यह समझौता किसानों और मछुआरों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने देश के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया है।
इस दौरान पीयूष गोयल और शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी की आर्थिक समझ पर सवाल उठाए। गोयल ने उन्हें ‘अपरिपक्व’ बताया, वहीं चौहान ने आश्वस्त किया कि इस समझौते में एमएसएमई और स्टार्टअप्स के हितों को प्राथमिकता दी गई है। केंद्र सरकार के अनुसार, यह व्यापारिक समझौता कांग्रेस शासन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।