तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को न्योता! क्या १७ फरवरी को ढाका जाएंगे प्रधानमंत्री?

बांग्लादेश में २२ साल बाद सत्ता में लौट रही बीएनपी (BNP) अपनी नई सरकार के गठन को भव्य बनाने की तैयारी में है। १७ फरवरी २०२६ को होने वाले तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की सहित १३ देशों के शीर्ष नेताओं को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है।

कौन-कौन हैं मेहमान? डिप्लोमैटिक सूत्रों के अनुसार, मेहमानों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। यह समारोह ढाका में राष्ट्रीय संसद के दक्षिण प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

क्या जाएंगे पीएम मोदी? हालांकि निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का ढाका जाना मुश्किल लग रहा है। १७ फरवरी को मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी पहले से तय द्विपक्षीय बैठक है। सूत्रों का कहना है कि भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति इस समारोह में नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। चुनाव नतीजों के बाद मोदी और तारिक रहमान के बीच हुई फोन कॉल ने दोनों देशों के बीच भविष्य में मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की उम्मीद जगाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *