AI से फिल्म बनाएंगे राजकुमार हिरानी! सिनेमा की दुनिया में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी अब तकनीक के साथ नया प्रयोग करने जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे एआई (AI) का उपयोग करके एक शॉर्ट फिल्म बनाएंगे। हिरानी का मानना है कि एआई कहानी कहने की प्रक्रिया को नया आयाम दे सकता है, बशर्ते उसकी ‘आत्मा’ इंसानी कल्पना से जुड़ी रहे। ४ से ५ मिनट की इस फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों में काफी उत्सुकता है।

अक्षय खन्ना बनाम नागार्जुन: सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए ‘रहमान बलोच’ के दमदार किरदार के लिए पहले नागार्जुन को चुना गया था। हालांकि, नागार्जुन ने इसे महज एक अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला, लेकिन अक्षय ने बेहतरीन काम किया है। अगर मौका मिलता तो मुझे खुशी होती।”

हीर-रांझा का नया अवतार: ‘लैला मजनू’ की सफलता के बाद, इम्तियाज अली और साजिद अली एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बार वे ‘हीर-रांझा’ की अमर प्रेम कहानी को आधुनिक अंदाज में पेश करेंगे। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा वैलेंटाइन डे पर की गई। फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *