कोलंबो में ‘मिस्ट्री स्पिन’ का मायाजाल! वरुण चक्रवर्ती और उस्मान तारिक के बीच छिड़ेगी जंग

कोलंबो में ‘स्पिन वॉर’! भारत के वरुण चक्रवर्ती और पाकिस्तान के उस्मान तारिक पर टिकी सबकी नजरें

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले के लिए कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम तैयार है। इस मैच में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है दोनों टीमों के ‘मिस्ट्री स्पिनर्स’।

वरुण चक्रवर्ती की नई चुनौती: ५ साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन साधारण रहा था, लेकिन आज वह दुनिया के नंबर-१ टी-20 गेंदबाज हैं। कोलंबो की धीमी पिच पर वरुण की फिरकी पाकिस्तान के लिए काल साबित हो सकती है।

उस्मान तारिक का खौफ: वहीं पाकिस्तान के नए स्पिनर उस्মান तारिक ने अपने पहले ४ अंतरराष्ट्रीय मैचों में ११ विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक स्पिनर्स के सामने संघर्ष करती दिखी है (८ विकेट स्पिनर्स को दिए हैं)। ऐसे में उस्मान की गेंदबाजी सूर्यकुमार की सेना के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *