अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद, ६ दिनों से थे लापता

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (UC Berkeley) के लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की तलाश दुखद अंत के साथ समाप्त हुई। ६ दिनों से लापता २२ वर्षीय साकेत का शव शनिवार को बर्कले हिल्स की लेक अंजा (Lake Anza) से मिला। कर्नाटक के रहने वाले साकेत ९ फरवरी से लापता थे। स्थानीय पुलिस को उनका बैग, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था, टिल्डेन रीजनल पार्क के पास मिला था।

साकेत के रूममेट वनीत सिंह के अनुसार, साकेत पिछले कुछ हफ्तों से काफी तनाव में थे और उन्होंने ठीक से खाना-पीना भी छोड़ दिया था। साकेत आईआईटी मद्रास के स्नातक थे और एक होनहार छात्र होने के साथ-साथ उनके नाम एक पेटेंट भी था। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *